रानी लक्ष्मीबाई से संबंधित प्रश्न उत्तर,सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी झांसी की रानी लक्ष्मी बाई पर,rani laxmi bai objective question,रानी लक्ष्मीबाई हमें कौन सा पथ दिखा गईं

1.रानी लक्ष्मीबाई जी का पूरा नाम क्या था?
उत्तर- मणिकर्णिका तांबे 

2.रानी लक्ष्मीबाई जी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर- 19 नवंबर 1828 को 

3.रानी लक्ष्मीबाई जी का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर- वाराणसी भारत 

4.रानी लक्ष्मीबाई को बचपन में किस नाम से बुलाया जाता था?
उत्तर- मनु 

5.रानी लक्ष्मीबाई के पिता जी का क्या नाम था?
उत्तर- मोरोपंत तांबे

6.रानी लक्ष्मीबाई जी की माता जी का क्या नाम था?

उत्तर- भागीरथी बाई

7.रानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर साल किस दिन मनाई जाती है?
उत्तर- 19 नवंबर को 

8.रानी लक्ष्मी बाई जी का विवाह किस वर्ष हुआ था?
उत्तर- 1842 में 

9.लक्ष्मी बाई जी का जन्म किस कुल में हुआ था?
उत्तर- ब्राह्मण 

10.झांसी राज्य में युद्ध किस वर्ष हुआ था?
उत्तर- 1857 में 

11.रानी लक्ष्मीबाई जी का रानी महल किस राज्य में स्थित है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश 

12.रानी लक्ष्मीबाई जी के ऊपर बनी चलचित्र का नाम क्या है ?
उत्तर- मणिकर्णिका, द क्लीन ऑफ झांसी 

13.लक्ष्मी बाई जी किस घराने से संबंध रखती थी?
उत्तर- मराठा साम्राज्य 

14.रानी लक्ष्मीबाई जी का शौक क्या था?
उत्तर- घुड़सवारी करना, तीरंदाजी 

15.रानी लक्ष्मी बाई जी की हमशक्ल कौन थी?
उत्तर- झलकारी बाई 

16.महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति कौन थी?
उत्तर- झलकारी बाई 

17.झलकारी बाई का जन्म कब और कहां हुआ था?
उत्तर- 22 नवंबर 1830 झांसी के पास भोजला गांव के एक निर्धन कोली परिवार में 

18.झलकारी बाई के माता और पिता का नाम क्या था?
उत्तर-माता का नाम जमुना देवी और पिताजी का नाम सदोवर सिंह 

19.रानी लक्ष्मीबाई जी के पति कौन थे?
उत्तर- गंगाधर राव नेवालकर 

20.रानी लक्ष्मीबाई जी के दो पुत्र कौन थे?
उत्तर- दामोदर राव, आनंद राव

21.रानी लक्ष्मीबाई के पति की मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर- 21 नवंबर 1853 को

22.रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर- 7 जून 1858 को 

23.जब रानी लक्ष्मीबाई जी की मृत्यु हुई तब उनकी उम्र क्या थी?
उत्तर- 29 वर्ष 

24.रानी लक्ष्मीबाई जी की मृत्यु कहां हुई थी ?
उत्तर-ग्वालियर 

25.चमक उठी सन स्तावन में वह तलवार पुरानी थी काव्य पंक्ति किसकी है?
उत्तर- सुभद्रा कुमारी चौहान 

26.किस ब्रिटिश गवर्नर की राज्य हड़पने की नीति के चलते ब्रिटिशो ने लक्ष्मीबाई को उत्तराधिकारी गोद लेने की अनुमति नहीं दी?
उत्तर- लॉर्ड डलहौजी 

27.पहला भारतीय रियासत कौन सा था जिसे हड़प नीति के तहत अंग्रेज सरकार ने हड़प लिया था?
उत्तर-सातारा

28.मणिकर्णिका के पिता मोरोपंत तांबे किसके दरबारी थे?

उत्तर- बिठूर के पेशवा बाजीराव द्वितीय 

29.1857 के विद्रोह में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को किस अंग्रेज ने पराजित किया था?
उत्तर- जनरल हयुग रोज 

30.झांसी क्रांति की काशी किताब के लेखक कौन है?
उत्तर- ओम शंकर असर 

31.रानी लक्ष्मी बाई के बचपन के सखा कौन थे?
उत्तर- नानासाहेब 

32.तात्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था ?
उत्तर-रामचंद्र पांडुरंग राव 

33.झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के घोड़े का क्या नाम था?
उत्तर- पवन, सारंगी, बादल

34.ब्रिटिश सेना ने झांसी राज्य पर कब आक्रमण किया था?

उत्तर-23 मार्च 1858 को 

35.रानी लक्ष्मीबाई ने ग्वालियर के किले पर कब कब्जा किया था ?
उत्तर-1 जून 1858 को 

36.रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थित है?
उत्तर- झांसी 

37.झांसी की रानी रेजीमेंट का निर्माण कब हुआ था?
उत्तर- जुलाई 1943 को

38.रानी झांसी ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?
उत्तर- क्रिकेट 

38.रानी झांसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीप समूह 

39.रानी लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र का नाम क्या था?
उत्तर- आनंद राव 

40.1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नानासाहेब ने अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह में कहां का नेतृत्व किया था?
उत्तर- कानपुर 

रानी लक्ष्मीबाई से संबंधित प्रश्न उत्तर