मुगल काल में साहित्य कला एवं वास्तुकला के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर ,मुगल काल में वास्तुकला और चित्रकला का विकास,मुगल कला की क्या विशेषता है
मुगल काल में साहित्य कला एवं वास्तुकला के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
1.मुगल स्मारक के किस भाग में मेहराब पाए जाते हैं?
उत्तर- मुख्य द्वार
2.जोधा बाई महल कहां स्थित है?
उत्तर- फतेहपुर सीकरी
3.मुगल काल में चित्रकला का प्रारंभ किसने किया था?
उत्तर- हुमायूं ने
4.दोहरे गुंबद का प्राचीनतम उदाहरण किसे माना जाता है?
उत्तर- हुमायूं का मकबरा दिल्ली
5.तानसेन ने किस संगीत शैली वाद्य यंत्र का आविष्कार किया था?
उत्तर- रूद वीणा वाद्य यंत्र
6.अकबर द्वारा कौन सा भवन फतेहपुर सीकरी में निर्मित नहीं है?
उत्तर- शीश महल
7.अकबर कालीन किस भवन की स्थापत्य योजना को बौद्ध स्थापत्य से प्रेरणा मिली थी?
उत्तर- फतेहपुर सिकरी का पंच महल, सिकंदरा में अकबर का मकबरा
8.मुगल काल में वह कौन सी पहली इमारत है जो पूर्णता संगमरमर से बनी है?
उत्तर- एतमादूदौला का मकबरा
9.एतमाद उद दौला का मकबरा किसने बनवाया था?
उत्तर- नूरजहां
10.एक प्रत्यक्षदर्शी ने भारत के किस इमारत से उत्प्रेरित होकर कहा था कि ‘उसे जन्नत से धरती पर उतारा गया है?
उत्तर- ताजमहल
11.चार मीनार का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- मुहम्मद कुली कुतुब शाह
12.मुगलकालीन वास्तुकला के बारे में किसने कहा कि मुगल काल भारतीय वास्तुकला का ग्रीष्म काल है जो प्रकाश और उर्वरा का प्रतीक माना जाता है?
उत्तर- पर्सि ब्राउन
13.दिल्ली में स्थित ‘अलाई दरवाजा’ स्मारक का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी ने
14.आगरा में स्थित ‘मोती मस्जिद स्मारक’ का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- शाहजहां
15.आगरा में स्थित बुलंद दरवाजा स्मारक का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- अकबर
16.चित्रकला की किस शैली को निहालचंद ने समृद्ध किया?
उत्तर- किशनगढ़
17.तुजुक ए बाबरी का लेखक कौन था?
उत्तर- बाबर
18.अकबरनामा किस भाषा में लिखा गया?
उत्तर- फारसी
19.अकबरनामा का लेखक कौन था?
उत्तर- अबुल फजल
20.अबुल फजल की रचनाओं के नाम बताइए
उत्तर- अकबरनामा तथा आईन -ए -अकबरी
21.कौन सा ग्रंथ अकबर कालीन नहीं है?
उत्तर- बादशाहनामा
22.रज्मनामा किस का फारसी अनुवाद है?
उत्तर- महाभारत का
23.ग्रंथ अनवर- ए- सुहेली किस का फारसी अनुवाद है?
उत्तर- पंचतंत्र का
24.हुमायूंनामा किसके द्वारा लिखा गया था?
उत्तर- गुलबदन बेगम
25.गुलशन इब्राहिमी के लेखक कौन हैं?
उत्तर- मोहम्मद कालीन फरिश्ता
26.तारीख- ए- फिरोजशाही के लेखक कौन है?
उत्तर- जियाउद्दीन बरनी
27.मुंतखब उत तवारीख के लेखक कौन है?
उत्तर- अब्दुल कादिर बदायूनी
28.वाक्यात ए बाबरी क्या है?
उत्तर- बाबरनामा नाम से चर्चित बाबर की आत्मकथा है
29.कली लाह व दीमना किस ग्रंथ का अरबी रूपांतर है?
उत्तर- पंचतंत्र का
30.सुप्रसिद्ध कृति तबकात ए अकबरी की रचना किसने की थी?
उत्तर- ख्वाजा निजामुद्दीन
31.मुनक्का ए देहली का लेखक कौन है?
उत्तर- गुलाम हुसैन तबाताबाई
32.मध्यकालीन भारत का इतिहास किस भाषा में लिखा गया?
उत्तर- फारसी में
33.दारा शिकोह द्वारा कौनसी रचनाएं की गई थी?
उत्तर- सिरेर ए अकबर, मजमा अल बहरीन, समुंदर संगम
34.दारा शिकोह के प्रश्रय में किस संस्कृत कृति का फारसी अनुवाद नहीं हुआ था?
उत्तर- भागवत पुराण का
35.किस मुगल शासक ने उपनिषदों के फारसी में अनूदित कराने की पहल की थी?
उत्तर- दारा शिकोह
36.किस शासक के शासनकाल में उपनिषदों को फारसी भाषा में अनुवादित किया गया था?
उत्तर- शाहजहां
37.मजमून बहरेन पुस्तक के लेखक का नाम क्या है?
उत्तर- दारा शिकोह
38.औरंगजेब के राज्य काल का महत्वपूर्ण ग्रंथ ‘फूतूहाते आलम गिरी’ किसके द्वारा लिखा गया था?
उत्तर- ईश्वरदास
39.औरंगजेब के राज्य काल में ‘नस्ख ए दिलकुशा’ नामक ग्रंथ किसने लिखा था?
उत्तर- भीमसेन ने
40.मुगल काल में कौन सा हिंदू शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र था?
उत्तर- ग्वालियर
41.धरातलीय सजावट की पितरा ड्यूरा का सर्वप्रथम प्रस्तुतीकरण किसमें है?
उत्तर- इतमादूददौला का मकबरा
42.अकबर द्वारा श्री कलम की उपाधि किसे दी गई थी?
उत्तर- अब्दुस समद
43.मीर सैयद अली व अब्दुस समद किन के दरबार में चित्रकार थे ?
उत्तर- हुमायूं व अकबर
44.मुगलकालीन संस्कृत ग्रंथ जानकी परिणय का लेखक कौन था ?
उत्तर- चक्र कवि
45.ताजमहल पर कुरान की आयतें लिखने वाला सुलेख कौन था ?
उत्तर- अब्द हल हक अमानत खान शिराजी
46.गुलबदन क्या है?
उत्तर- कपड़े की रंगाई की एक पद्धति है
47.चित्रकार साइफाबानो व नादिराबानो किसके शासनकाल में हुई थी?
उत्तर- जहांगीर
48.मकबरे की स्थापत्य कला में चारबाग व्यवस्था का भारत में सर्वप्रथम किस के मकबरे में प्रयोग मिलता है?
उत्तर- हुमायूं
49.जहांगीर ने किस चित्रकार को ‘नाद- उज- जमा’ की उपाधि प्रदान की थी?
उत्तर- अबुल हसन
50.हुमायूं व खाने खाना के मकबरे की वास्तुकला से प्रेरित होने वाला ताजमहल का वास्तुकार कौन था?
उत्तर- उस्ताद अहमद |
मुगल काल में साहित्य कला एवं वास्तुकला के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर